फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल कर्मचारियों की आर्थिक क्षति पर बीएमएस नही रहेगा मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल के शीर्ष प्रबंधन द्वारा शुद्ध लाभांश का एक प्रतिशत कंपनी कर्मचारियों को विशेष वार्षिक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा हुई थी। इसके बाद भी अभी तक कर्मचारियों को वितरित नहीं किया। इससे कर्मचारियों में आक्रोेश है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के एनसीएल प्रभारी मुन्नी लाल ने कहा कि एनसीएल कंपनी में लगातार श्रमशक्ति घटने के बावजूद उत्पादन लक्ष्य साल दर साल बढ़ाया जा रहा है जिससे कंपनी कर्मचारी तमाम संसाधनों और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के बावजूद जी-तोड़ मेहनत कर पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लाभांश के एक प्रतिशत का भुगतान करने की प्रबंधन की नीयत ही नहीं है। इस स्कीम को बंद करने की साजिश को बीएमएस सफल नहीं होने देगा। कोरोना की आड़ में वैसे भी कंपनी के कर्मचारियों की चौतरफा आर्थिक क्षति की जा रही है। कहा कि हमारे कर्मचारी कोरोना वारियर्स की तरह जरूरी सेवाओं के नाम पर लगातार फील्ड में ड्यूटी कर रहे हैं। मुन्नी लाल ने कहा कि कर्मचारियों को न तो अन्य सार्वजनिक कंपनियों की तरह कोरोना से बचाव के सामान खरीदने के लिए राशि मुहैया कराई जा रही है न तो ड्यूटी जाने वाले वाहनों में सोसल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन का अनुपालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों से आर्थिक क्षति के बारे में सुझाव मांगा गया है। इसके बाद बीएमएस अन्य संगठनों को साथ लेकर जल्द ही कंपनी स्तर पर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें