फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज छात्रों ने एआरटीओ का फूंका पुतला

Fri, 24 Aug 2018 11:49 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
ओबरा डिग्री कालेज गेट चौराहे पर एआरटीओ का पुतला फूंकते छात्र। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
ओबरा। जिले में नियमों का उलंघन कर संचालित हो रही बसों प्राइवेट बसों को बंद न कराने से खफा ओबरा राजकीय पीजी कालेज के गेट पर धरना दे रहे छात्रों ने 45वें दिन शुक्रवार को एआरटीओ का पुतला फूंका। बसों से सफर करने वाले छात्रों से किराया न लिए जाने की मांग की गई।  
विज्ञापन

छात्र नेता अतीक अहमद, दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि ओबरा सहित जिले के कई स्थानों से प्राइवेट बसों का संचालन कराया जा रहा है।

इन बसों को टूरिस्ट के नाम पर अनुमति दी जाती है जबकि इन बसों से सार्वजनिक यात्री ढोए जाते हैं। रोडवेज बसों वाले मार्ग पर वैसे भी प्राइवेट बसों को यात्री ढोने की अनुमति नहीं दी जाती है। लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत से प्रतिमाह करीब 20 करोड़ के राजस्व की क्षति हो रही है। धरने पर शुक्रवार को मुकेश जायसवाल, राजेश यादव राका, करिमूल जमा अंसारी, राजू, हरज्योत सिंह मोंगा आदि बैठे रहे।

छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव ने कहा कि जिला प्रशासन के एक आला अधिकारी ने छात्रों के किराया माफी की बात मान ली थी, लेकिन अब वह भी शांत हैं। विद्यार्थियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुतला दहन में प्रदीप यादव, ऋषभ सोनी, हर्ष जायसवाल, जिशान अहमद, ओमप्रकाश, अमन रावत, नारायण, अभिषेक उपाध्याय, तरुण सिंह, राकेश कुमार, संदीप, सुनील कुशवाहा, सोनू शर्मा, आकाश कुमार, अनिकेत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें