फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह परीक्षा केंद्रों की होगी रिकार्डिंग

Wed, 22 Feb 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वर्ष 2016-17 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें16 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा के दौरान वीडियो रिकार्डिंग होगी। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर केे 51955 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के परिधि में आम व्यक्ति मौजूद नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

16 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा 21 अप्रैल तक चलेगी। हाईस्कूल मेें 31089 परीक्षार्थी है। इसमें 15175 बालक एवं 15914 बालिकाएं हैं। इंटरमीडिएट में 20866 परीक्षार्थी हैं। इनमें 9109 बालक एवं 11757 बालिकाएं हैं। मान्यता प्राप्त 66 विद्यालय, 11 राजकीय और 11 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राबर्ट्सगंज तहसील में हाईस्कूल के 15555, इंटर के 10578 परीक्षार्थी 44 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। घोरावल में 14 केंद्रों पर हाईस्कूल के 5131 व इंटर के 3585 और दुद्धी तहसील में 30 केंद्रों पर हाईस्कूल के 10112 व इंटर के 6192 परीक्षार्थी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें