फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जल संरक्षण के लिए ब्लॉक प्रमुख ने दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति, जल निगम ग्रामीण की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर गांव की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में सदर ब्लाॅक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि फसलों की सिंचाई के लिए नालियों को पक्का करें। इसकी व्यवस्था ऐसा करें कि घर का गंदा पानी नालियों से होते सिंचाई के पानी में इस्तेमाल हो। गहराते जल संकट के लिए हम लोग स्वयं जिम्मेदार हैं। अब भी देर नहीं हुई है। यह शपथ लें कि प्रतिदिन पानी बचाएंगे। बताया कि प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेगी। इस मौके पर इन्फोटेक सॉल्यूशन के जिला परियोजना समन्वयक अतुल सिंह, सीता सिंह, अनिल सिंह, अनुराग, पीएमसी राज, प्रशिक्षक अनिल सिंह ने दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नितिन कुमार, मोहम्मद इमरान खान, अनुपम तिवारी, अनुराग पांडेय, विनय मिश्रा, राकेश द्विवेदी, संतोष कुमार राव, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें