फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्टिंग का पत्थर गिरा, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना से संबंधित कार्य के लिए सुंदरी क्वारी में बृहस्पतिवार को कराई गई ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर का एक टुकड़ा बस्ती के पास एक महिला के ऊपर गिर गया। इससे वह घायल हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। ग्राम प्रधान ने मानक के विपरीत ब्लास्टिंग किए जाने की बात कहते हुए जांच कराने की मांग की। कहा कि इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सप्ताह में तीन से चार दिन ब्लास्टिंग होती है। ब्लास्टिंग के पत्थर घरों में आकर गिरते हैं। हम हमेशा भयभीत रहते हैं। ग्राम प्रधान जलालुद्दीन ने बताया कि दोपहर में अचानक ब्लास्टिंग से सुंदरी निवासी जरीन खातून पत्नी हकीम अंसारी घायल हो गई हैं। ब्लास्टिंग का कार्य बिना सूचना दिए कराया गया। इस तरह से आए दिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर ब्लास्टिंग कराई जाती है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि विस्थापित परिवारों के साथ न्याय हो इसलिए इस तरह की ब्लास्टिंग की जांच होनी चाहिए। चौकी प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि एक महिला को हल्की चोट आई थी। उसका इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें