फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर एक हजार से अधिक लोगों में बांटे गए कंबल और गर्म वस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को स्थानीय सेक्टर-आठ गीता मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क, कंबल वितरण व भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने दूरदराज के क्षेत्रों से आए गरीब, असहाय, जरूरतमंदों को मास्क और खिचड़ी पैकेट देकर उनमें कंबल वितरित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि अत्यधिक ठंड के मौसम में गरीब, लाचार, असहाय लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बनिता मंडल की अध्यक्ष दिप्ती सक्सेना, माधुरी गुप्ता, मीरा पांडेय, विधि भटनागर, सुभद्रा यादव, पल्लवी गुप्ता व अन्य ने खिचड़ी का सामान, गर्म वस्त्र व कंबल बांटा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी, अदालत वर्मा, अजय शर्मा, अंकित प्रकाश, सुरेश, अजय सिंह, अभय प्रताप सिंह, एसके चौबे, शशिकांत श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, उमाशंकर जायसवाल, रमेश सिंह यादव, विजय कुमार, वीरू श्रीवास्तव, विनोद केसरी, धुरंधर शर्मा, राजू वैश्य, दीनदयाल केशरी, आरपी त्रिपाठी, ओपी सिंह, रंजना सिंह, नवीन श्रीवास्तव, प्रह्लाद शर्मा, सूरज सिंह, एके वाष्णेय, आरपी मिश्रा, अंबुज सिंह, अंकेश श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें