फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत पर झूमे भाजपा कार्यकर्ता

Tue, 23 Dec 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड और जम्मू कश्मीर में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता ने जिले के भाजपाजनों को खुशी से भर दिया है। मंगलवार की शाम राबर्ट्सगंज, अनपरा सहित जनपद के सभी हिस्सों में मिष्ठान्न वितरण कर खुशी का इजहार किया गया। पटाखे फोड़ कर भी जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे की अगुवाई में भाजपाइयों ने मिष्ठान्न का वितरण किया। चौबे ने कहा कि जनता जाति-पांति की राजनति से ऊब चुकी है। वह सिर्फ विकास चाहती है।

झारखंड और जम्मू कश्मीर के नतीजे इसके उदाहरण हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव, अजीत चौबे, संतोष पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी माला चौबे, कमलेश चौबे, संजय जायसवाल, गौरव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
उधर, अनपरा में औड़ी मोड़ पर भाजपाजनों ने मिष्ठान्न वितरित कर खुशियां जताईं। पूर्व जिला कोषाध्यक्ष केसी जैन ने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है।

अजीत सिंह कंग, अनपरा मंडल अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता जताई। डाला संवाददाता के अनुसार भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मुकेश जैन की अगुवाई में मिठाइयां बाटी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें