फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता

Mon, 14 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तैनात एएनएम कार्यकर्ताओं को पिछले नौ माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने कई बार सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।
विज्ञापन



सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे की अगुवाई में एएनएम सीएमओ कार्यालय पहुंच गईं। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपर सीएमओ डाॅ. गणेश प्रसाद से वेतन न मिलने के बारे में पूछा और चेताया कि यदि एक सप्ताह के अंदर वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे कार्यालय पर धरने पर बैठ जाएंगे।


भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि जिले में 28 फरवरी, 15 से नियमित पद पर लगभग 64 एएनएम की तैनाती हुई है। पिछले नौ माह से एएनएम को वेतन न मिलने से वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है। जबकि सितंबर, 15 को सीएमओ ने 20 दिन में वेतन देने का आश्वासन दिए थे। लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन



वेतन भुगतान की मांग को लेकर पिछले माह एएनएम ने धरना दिया था। उस वक्त सीएमओ ने 30 नवंबर तक हरहाल में वेतन भुगतान कराने की बात कहीं थी, लेकिन अभी भी वेतन की समस्या जस की तस बनी हुई है। जिला महामंत्री आलोक सिंह और संतोष शुक्ला ने सीएमओ दफ्तर में तैनात कुछ कर्मचारियों की लापरवाही से एएनएम का वेतन भुगतान नहीं हो रहा है।


इसकी जांच कर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। कमलेश चौबे, संजय जायसवाल और मनीष अग्रहरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर एएनएम का भुगतान नहीं किया गया तो सीएमओ दफ्तर में अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा।


इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर शोभा देवी, सुनीता गुप्ता, संगीता सिंह, मनोरमा कुमारी, रेखा देवी, सोना देवी, चेतना, पुष्पा, गुप्ता, ममता देवी, विद्या कुमारी, इंदू सिंह, रीता सिंह, उर्मिला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें