फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मनाई ज्योतिराव फुले की जयंती

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ज्योतिबा फूले की जयंती पर बच्चें को कापी वितरण करते ब्ल - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत और सदर ब्लाक प्रमुख अजित रावत के नेतृत्व में सोमवार को महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बीच पठन सामग्री का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सदर ब्लाक प्रमुख ने उनके जीवन के कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ज्योतिराव फूले एक महान समाज सुधारक थे। जिन्होंने समाज में महिला उत्थान के लिए कार्य किया। इन्होंने ही देश की पहली महिला शिक्षिका के रूप में सावित्री बाई फुले को आगे बढ़ाया। इसके साथ ही दलित व शोषित समाज के उत्थान के लिए भी कार्य किए। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सरजू बैसवार ने की। इस दौरान राजेश सिंह महामंत्री, पन्नालाल पासवान, भाजपा नेता विवेक सिंह, पटेल, राकेश वैष्णव, राजमणि बसवा, रामनरेश, पंकज गौतम, नवीन, आलोक रावत, शैलेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें