फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटना चाह रही भाजपा : श्याम लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा पर धर्म व जाति के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया है। शनिवार की शाम सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव मन्नू पांडेय के रॉबर्ट्सगंज स्थित आवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने पीडीए को मजबूत बनाकर भाजपा को जवाब देने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास का दावा हवा में है। जमीन पर कहीं भी कुछ नजर नहीं आ रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पीडीए जन चौपाल के माध्यम से संविधान बचाने और डबल इंजन सरकार के विकास के दावे की सच्चाई आम जनता को बताने में कार्यकर्ता लगे हैं।
एनडीए सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। महाकुंभ के आयोजन पर उन्होंने कहा कि राजा हर्षवर्धन के समय से महाकुंभ होता आ रहा है। वे कुंभ में गरीबों को दान देते थे।
विज्ञापन

भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए इसका प्रचार कर रही है। कुंभ के बहाने सामाजिक ताने बाने व भाईचारे को खत्म करना चाहती है। राजनीति में धर्म का खेल भाजपा खेल रही है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे, संजय यादव, विजय यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, शिवपाल देव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें