सोनभद्र। प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को भवानी गांव में ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा सरकार में हुए कार्यों को गिनाते हुए पार्टी प्रत्याशी भूपेश चौबे के समर्थन में वोट मांगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमें अलग पहचान दी है। मान सम्मान दिया है। राम मंदिर का भव्य निर्माण शुरू है। काशी विश्वनाथ का जीर्णोद्धार महारानी अहिल्याबाई होल्कर के बाद किसी ने किया तो वह मोदी हैं। सोने का मंदिर बन रहा है। मथुरा की चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश में गुंडों माफियाओं की बोलती बंद है। मोदी सरकार ने जो वादा किया वो पूरा किया। 2024 तक सबको पक्का मकान देने का वादा किया है और देंगे। सबको शौचालय देने का काम मोदी ने किया। इस मौके पर मिर्जापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु तिवारी, मिर्जापुर के प्रवक्ता राजेंद्र तिवारी, विजय विनीत आदि मौजूद रहे। संचालन रवि प्रकाश चौबे ने किया।