राबर्ट्सगंज पुसौली स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में भीमराव अंबेडकर के पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पि
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के पुसौली स्थित जिला कार्यालय में रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि डॉ. भीमराव विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित पिछड़ों, अल्पसंख्यक, महिलाओं के शिक्षा और अधिकार की बराबरी के लिए आंदोलन किया। उन्होंने ही दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया। जिलामंत्री अजीत रावत ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। कहा कि बाबा साहब सिंबल ऑफ नालेज (ज्ञान के प्रतीक) उपाधि प्राप्त है। उन्होंने सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य किया। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, युवा मोर्चा की महामंत्री विनय श्रीवास्तव आदि ने भी बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए और उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया।