फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की चुनावी ड्यूटी से अटके जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से अनपरा की कई व्यवस्थाएं बदल गई हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था भी बदली है। अधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी से इस पर काफी असर पड़ा है। दस्तखत न होने से लोगों को प्रमाण पत्र काफी देरी से मिल रहा है। चुनावी माहौल के बाद ही नए सत्र में बच्चों के दाखिले के लिए लोग इस प्रमाण पत्र के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत से जारी होने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में वर्तमान में जन्म प्रमाण पत्र के अधिक आवेदन दफ्तर में पहुंच रहे हैं। किसी को स्कूल में दाखिला तो किसी को आधार कार्ड या अन्य आवेदन के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। ऐसे में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह की ड्यूटी चुनाव में लगने के कारण हस्ताक्षर के अभाव में लोगों को लगभग महीने भर के इंतजार के बाद प्रमाण पत्र मिल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों की समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें