आदित्य बिड़ला केमिकल्स (इंडिया) लिमिटेड, रेणुकूट को दिल्ली स्थित ग्रीन
टेक नामक गुणवत्ता सर्टिफिकेशन संस्था की ओर से पांचवॉं वार्षिक ग्रीन टेक
सीएसआर एवार्ड वर्ष- 2015 के लिए कार्पोरेट सोशल रिस्पान्सिविलीटी के
क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग एचीवमेंट/ परफारमेन्स होने पर संस्था के चेयरमैन व
सीईओ की ओर से गोल्ड एवार्ड से सम्मानित किया गया।
एवार्ड समारोह आंध्र
प्रदेश के हैदरावाद शहर में किया गया था। जिसमें कंपनी के प्रतिनिधि के रूप
में अजय कुमार उपाध्याय, सहायक महा प्रबंधक-कार्मिक, प्रशासन एवं सीएसआर
द्वारा प्राप्त किया गया। अवसर पर कंपनी के इकाई प्रमुख सुरेश सोडानी एवं
मानव संसाधन प्रमुख प्रसेनजीत लाहा ने कहा कि आगे भी कीर्तिमान हासिल
करेगी।
इस मौके पर कंपनी के ग्रामीण विकास अधिकारी अमर नाथ सिंह मौजूद रहे।