फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे-मुन्नों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम

Sat, 05 Dec 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज जिला मुख्यालय स्थित सेंट जोसेफ कान्वेंट हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार की देर शाम प्रवाह के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के नन्हें-मुन्ने छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


 छात्रों ने मन आंगन में आओ प्रभू जी सुनाकर मौके पर मौजूद लोगों को ईश्वर का स्मरण कराकर आस्था के सागर में सराबोर कर दिया। सबसे पहले मुख्य अतिथि जिला जज धर्मवीर सिंह ने दीप जलाकर तकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 इस दौरान  मैनेजर सिस्टर लिनेट, प्रिंसिपल सिस्टर रेजी एवं मैम भुवना भी मौजूद रही। इस मौके पर गुलदस्ता भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूल की ओर से किया गया।
विज्ञापन



नन्हें-मुन्नों ने नाट्य मंचन करके मदर ब्रिजिडा, मदर टेरेसा, महात्मा गांधी, कैलाश सत्यार्थी तथा मलाला युसुफ जैसे महान व्यक्तित्व का परिचय कराते हुए उनके जैसा बनने की प्रेरणा प्रदान की गई।  समाज में फैली हुई कुरीतियों एवं बुराइयों को दूर करने का सही राह एवं धैर्य की आवश्यकता है न कि विचलित होने की।


 इस प्रवाह को नई दिशा प्रदान करने वाले स्वामी विवेकानंद जी का चित्रांकन कर उनके विचारों के क्रियान्वयन एवं स्वधर्म पालन के लिए सभी दर्शकों को प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से मिस साजमा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर एएसपी रामयज्ञ यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें