फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: चौकी इंचार्ज को अचानक बिस्तर पर बेचैन देख अस्पताल ले गया साथी, तोड़ा दम

Tue, 29 Oct 2024 02:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के बीना चौकी इंचार्ज को बिस्तर पर बेचैन देख आवास में साथ रहने वाले सत्येंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों को सूचना देने के साथ ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व मृत चौकी इंचार्ज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बीना चौकी इंचार्ज की मंगलवार सुबह अचानक मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हृदयाघात को मौत की वजह माना जा रहा है। 

विज्ञापन


यह है मामला
चौकी इंचार्ज संजय सिंह (50) एनसीएल बीना के कालोनी परिसर में स्थित बी टाइप आवास में रहते थे। आवास में साथ रहने वाले सत्येंद्र सिंह ने सुबह बिस्तर पर उनको बेचैन देखा तो चौकी के पुलिस कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद संजय सिंह को आवासीय परिसर में स्थित अटल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना पर बीना महाप्रबंधक इंद्रजीत सिंह, शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, रेणुसागर चौकी इंचार्ज राजेश सिंह, सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ पंहुचकर दुख व्यक्त किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने शव को शक्तिनगर मोर्चेरी में रखवा दिया और परिजनों को सूचित किया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि संजय सिंह मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। परिवार के लोग वाराणसी में रहते हैं, वे शक्तिनगर के लिए निकल चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें