फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगडंडियों पर चली सपाजनों की साइकल

Sun, 09 Aug 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सरकारी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की साइकल रैली रविवार को गांवों की पगडंडियों पर चली।
विज्ञापन


सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, घोरावल विधायक रमेश दूबे, दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का हुजूम विभिन्न गांवों में पहुंचा और लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कार्यकर्ता विभिन्न नारे लगाते रहे।

राबर्ट्सगंज नगर में पूर्व नगर अध्यक्ष रोशन खां की अगुवाई में साइकल यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ता नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। इस दौरान कामरान खां, जावेद कुरैशी, पंकज त्यागी, बृजेश सिंघानिया मौजूद रही।
विज्ञापन


 कोन प्रतिनिधि के अनुसार कोन में सपा जिलाध्यक्ष विधायक अविनाश कुशवाहा, राजिक अली, रवि कुमार गोड़, आमिल बेग, विजय शंकर जायसवाल, शंभू गोड़, अनिल यादव की अगुवाई में रैली निकाली गई।

 घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार विधायक रमेश चंद्र दूबे, यात्रा प्रभारी जय सिंह, राजन नायक, बाबूलाल यादव, विजय कुमार यादव, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय, श्याम बिहारी यादव, डा. गोपाल सिंह की अगुवाई में साइकल रैली निकाली गई। जय सिंह ने कहा कि गांवों की तरक्की के बिना शहर भी आगे नहीं बढ़ सकता।

 रमेश दूबे ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के विकास और किसानों की खुशहाली के लिए यूपी के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।

 सलखन प्रतिनिधि के अनुसार विधायक अविनाश कुशवाहा, हिदायत उल्ला खां की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पटवध, खेतकटवा, कुरहुल में रैली निकाली गई।

रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार वेदमणि शुक्ला, मुन्ना धांगर, निर्मल चेरो की अगुवाई में रैली निकाली गई। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष केदार यादव, कलामुद्दीन, बुंदेल चौबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इसी तरह म्योरपुर, दुद्धी आदि इलाकों में रैली निकली गई।

 उधर, सपा के वरिष्ठ नेता एवं संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गोपाल सिंह की अगुवाई में घोरावल विधानसभा क्षेत्र के लोढ़ी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन से साइकल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया और यूपी के मुख्यमंत्री के जिंदाबाद के नारे लगाए। यात्रा कई गांवों में गई जहां लोगों को यूपी सरकार की उपलब्धियां बताई गईं। इस मौके पर श्याम बिहारी यादव, शमशेर बहादुर सिंह, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें