फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, ससुराल से लौट रहे युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
कोन क्षेत्र में सडक हादसे में मृतक-यशवंत(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
कोन। कोन-तेलगुडवा मार्ग पर रोगही गांव के पास शनिवार की रात दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे विजय पटेल (30) और यशवंत (45) की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दो उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हुए। कोन सीएचसी से डॉक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी में हंगामा किया। पड़रक्ष गांव के पटेल नगर निवासी विजय पटेल (30) शनिवार को अपनी ससुराल गया था। देर शाम अपने एक साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रोगही गांव के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर चांची कला निवासी यशवंत (45) और सतीश (39) सवार थे। दोनों रेणुकूट से लौट रहे थे।
हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें कोन सीएचसी पहुंचाया, जहां विजय पटेल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, यशवंत और सतीश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर यशवंत ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही विजय के परिवार वाले कोन सीएचसी पहुंचे। वहां उन्होंने काफी देर तक हंगामा मचाया। परिजनों का कहना था कि कोन सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। ऑक्सीजन व अन्य सुविधाएं भी नदारद रही। अगर सीएचसी पर त्वरित उपचार मिल जाता तो विजय की जान नहीं जाती। एसओ संजीव सिंह ने बताया कि हादसे में विजय और यशवंत की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें