फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गड्ढों के कारण टकराईं बाइक, छात्र की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन/दुद्धी। विंढमगंज-कोन मार्ग पर नेरुइआदामर जंगल में बृहस्पतिवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार नौंवीं के छात्र की मौत हो गई। सड़क के गड्ढों से बाइक अनियंत्रित होने के कारण हुए हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




कोन थाना क्षेत्र के नेरुइयादामर गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा (20) स्नातक का छात्र है। वह बीए की परीक्षा देने अपने गांव के ही अंकुश राज यादव (15) के साथ बाइक से बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था, तभी विंढमगंज की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सुरेंद्र व अंकुश को स्थानीय लोगों की मदद से विंढमगंज पीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने अंकुश को सीएचसी दुद्धी रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार अशोक कुमार निवासी रामगढ़ भी घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। कोन एसओ गोपालजी गुप्ता ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। दूसरे घायल सुरेंद्र चेरो के पैर में गंभीर चोट लगी है। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद वह परीक्षा में शामिल हुआ।



-



पीएमजीएसवाई से बनी थी सड़क, डेढ़ साल में ही टूट गई



संवाद न्यूज एजेंसी



कोन। विंढमगंज से कोन की जिस सड़क पर बृहस्पतिवार काे हादसा हुआ, वह करीब डेढ़ साल पहले ही बनी थी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इसका निर्माण कराया गया था। करोड़ों रुपये खर्च कर बनी सड़क के पांच साल तक न टूटने का दावा किया गया था, मगर डेढ़ साल के अंदर ही सड़क बदहाल हो चुकी है। पूरी सड़क उखड़ चुकी है। कई जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। इनके कारण आए दिन लोग दुर्घटनाओं में जख्मी भी हो रहे हैं। कुछ माह पहले ही डीएम बद्रीनाथ सिंह ने भी इस सड़क का निरीक्षण किया था। समय सीमा से पहले ही सड़क के टूटने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इस निर्देश पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड तो कर दिया, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें