राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौंप गांव के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आने के कारण बाइक फिसलने से महिला गिरकर घायल हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
राॅबर्ट्सगंज के करमांव गांव निवासी बिंदेश्वरी देवी (55) अपने किसी परिजन के साथ बाइक से जा रही थीं। चुर्क पुलिस चौकी के रौंप गांव में सोमवार की शाम बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
हादसे में बिंदेश्वरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव लेकर घर चले गए।