फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा चौराहे पर मंगलवार को बेकाबू टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं पहने था जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बलंगी गांव निवासी रामप्यारे कनौजिया का पुत्र संतलाल (24) मंगलवार की सुबह अपने गांव के ही संतोष प्रजापति के साथ बाइक पर सामान खरीदने बैढ़न से राबर्ट्सगंज जा रहा था। तुर्रा चौराहे पर एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अचानक सामने से तेज गति से आ रही डीजल लदी टैंकर ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल संतलाल की मौके पर ही मौत हो गई। साथी संतोष को आसपास के लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पिपरी थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें