फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से हटवाकर करीब 20 मिनट बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

मझगंवा निवासी धीरज कुमार (28) मंगलवार की देर शाम बाइक से राबर्ट्सगंज से अपने घर की ओर जा रहा था। ऊंचडीह गांव के पास आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली के अचानक ब्रेक लगाने से धीरज बाइक समेत ट्राली के नीचे घुस गया। उसे गंभीर चोट आई। मौक पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम से मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन थम गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सड़क से उठवाकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बताते हैं कि ट्रैक्टर ट्राली सड़क निर्माण के कार्य में लगी थी। उस पर तारकोल व गिट्टी की ढुलाई होती थी। इस कारण अंधेरे में वह नजर नहीं आ रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें