फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

Sat, 08 Jan 2022 11:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार गांव में इंडियन बैंक के पास शुक्रवार रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाने तैयारी हो रही थी, लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिवद्वार चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि शिवद्वार निवासी बबुंदर(18) पुत्र लक्ष्मण पाल शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक से गांव में ही पेट्रोल पंप के पास अपनी भैंसों को देखने गया था। इसके बाद वह बाइक से गांव के ही एक अन्य युवक रामदेव यादव(20) पुत्र शिवप्रसाद यादव उर्फ छोटे यादव के साथ घर लौट रहा था। जब बाइक सवार दोनों युवक शिवद्वार में इंडियन बैंक के पास पहुंचे, इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को धक्का मार दिया।

हादसे में बबुंदर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। बाइक सवार दूसरा युवक सड़क किनारे गिर गया और उसे भी चोटें आईं। घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक घोरावल देवतानंद सिंह, शिवद्वार चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवप्रसाद बैसवार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा बबुंदर को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने तत्काल उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाने की परिजन तैयारी कर रहे थे लेकिन इसी दौरान देर रात अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें