फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े टैंकर से टकराकर बाइक सवार की मौत

Thu, 02 Aug 2018 11:43 PM IST
sonebhadra news
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के दरनखाड़ा गांव में गुरुवार को दोपहर बाद एक बाइक खड़े टैंकर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिव कुमार (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया, जहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव का निवासी शिव कुमार पुत्र नगीना गुरुवार को दोपहर बाद अपने घर से किसी काम से बभनी बाजार में आ रहा था। वह अंबिकापुर-बभनी मार्ग पर दरनखांड़ गांव स्थित एक प्लांट के पाव पहुंचा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने खड़े टैंकर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर ही तड़पने लगा। हादसा देख मौके पर आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से शिवकुमार को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें