विढमगंज। सावन के पवित्र महीने में भोले बाबा की नगरी देवघर शिवभक्तों का जाना शुरू हो गया है। जगह-जगह से हर दिन लोग टोली बनाकर बाबा धाम के लिए निकल रहे हैं। बुधवार को जोरूखाड़ गॉव से एक बस व एक बोलेरो से 65 कांवरिया बाबाधाम के लिए रवाना हुए। बाबाधाम रवाना होने से पहले भक्तों ने अपने गॉव के डीहबाबा पर पूजा अर्चना किया। इसके बाद रीवॉ रॉची मागॅ पर घिवही गॉव में स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन पूजन कर माथा टेकने रवाना हुआ। इस मौक़े पर विजय कुमार, गिरवर प्रसाद, महेंद्र कुमार, राजकुमार, राजेंद्र, सूरज कुमार, प्रकाश यादव शामिल रहे।