फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भीड़े बाइक सवार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धनावल गांव में शनिवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार भीड़ गए। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार सुबह पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अहरौरा गांव निवासी आकाश (22) पुत्र नेहरू लाल शनिवार की रात में अपने दोस्त पितरू (21) पुत्र रामलखन के साथ बाइक से पास के गांव बकौली जा रहा था। रात में करीब आठ बजे अहरौरा गांव में पन्ना मोड़ के पास सड़क किनारे सीमेंट लदा खड़े ट्रक पिछले हिस्से में बाइक भीड़ गई। हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पितरू को भी चोटें आईं। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। यह हादसा आकाश के घर से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ। मौके पर पहुंचे परिजन एवं ग्रामीण घायलों को एंबुलेंस से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने आकाश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पितरू का उपचार चल रहा है।
क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसआई अजय पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लिया। क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मां के करुण क्रंदन से सभी की आंखें हुई नम
घोरावल। क्षेत्र के धनावल गांव में सड़क हादसे में मृत आकाश परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह 5 भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी 2 बहनें भी हैं। करीब 7 साल पहले उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। थोड़ी सी खेती से परिवार का गुजर बसर होना संभव नहीं था। करीब पांच साल से वह गुजरात के सूरत में किसी फैक्ट्री में काम कर रहा था। एक सप्ताह पहले आया था। परिजनों के मुताबिक आकाश की बड़ी बहन चांदनी का विवाह घोरावल क्षेत्र के सिरसाईं गांव में तय था और इसी वर्ष गर्मी में विवाह की तैयारी थी। परिवार के इकलौते कमाऊ बेटे की दर्दनाक मौत से परिवार में रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। घोरावल सीएचसी में मृतक की मां, दादी व भाइयों-बहनों के करुण क्रंदन देख वहां वहां मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें