फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठा ले गए बाइक सवार, आज ही है जन्मदिन, मचा हड़कंप

Mon, 24 Jul 2023 02:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में सोमवार सुबह ननिहाल में रह रही आठ वर्षीय बच्ची को बाइक सवार दो व्यक्ति उठाकर ले गए। बच्ची का आज ही जन्मदिन है। परिजनों में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के सलैयाडीह ग्राम पंचायत में सोमवार सुबह ननिहाल में रह रही आठ वर्षीय बच्ची को बाइक सवार दो व्यक्ति उठाकर ले गए। घटना के वक्त बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। नाना ने बालिका के पिता पर ही अपहरण का शक जताया है। घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अगवा हुई बच्ची का आज जन्मदिन है। 

विज्ञापन


सलैयाडीह ग्राम पंचायत में कोन रोड जाने वाली सड़क पर रेलवे क्रॉसिंग से पहले अंग्रेजी शराब की दुकान के पास उमाशंकर पासवान का मकान है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उमाशंकर की नतिनी रागिनी कुमारी (8) घर के पास खेल रही थी। अचानक वहां एक पर बाइक सवार दो लोग पहुंचे और रागिनी को उठाकर ले गए।

मां के साथ ननिहाल में ही रहती है रागिनी

साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी दी तो परिजनों में खलबली मच गई। अपहरण की सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बालिका के नाना उमाशंकर पासवान ने कहा है कि बेटी पुष्पा की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व झारखंड राज्य के डंडई थाना अंतर्गत जरही ग्राम पंचायत निवासी श्रीराम पासवान के साथ किया था।

कुछ दिनों के बाद दहेज उत्पीड़न के चलते वह बेटी को घर ले आए। इस मामले में दुद्धी के सक्षम न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। सोमवार सुबह नतिनी रागिनी अपने छोटे भाई रिशु के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो लोगों ने रागिनी का अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही तत्काल बाइक से आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बालिका का कहीं पता नहीं चला।

दामाद ने फोन पर कहा था- रागिनी को मेरे घर पहुंचा दो

बताया कि दामाद श्रीराम पासवान ने दो दिन पहले मेरे पुत्र धर्मेंद्र के मोबाइल पर फोन करके कहा था कि रागिनी का 24 जुलाई को जन्मदिन है। उसे मेरे पास पहुंचा दो, उसका जन्मदिन मनाना है। इस पर धर्मेंद्र पासवान ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, मैं कुछ नहीं कह सकता। लगभग दो वर्ष पूर्व भी दामाद नाती रिशु को भी बिना बताए लेकर भाग गया था।
विज्ञापन

झारखंड पुलिस की मदद से नाती को वापस लाया गया था। आशंका है कि फिर से मेरी नातिन का अपहरण दामाद ने ही किया होगा। इस बाबत इंस्पेक्टर श्याम बिहारी ने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द रागिनी को खोज निकाला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें