एएसपी कालू सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। महिला के पुत्र ने अपने पिता व उनके एक साथी पर हत्या करने की आशंका जताई है। छानबीन की जा रही है। दोनों आरोपी फरार हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने भी शाम को घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
ओबरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनहरा में रविवार को नदी में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत कनहरा निवासी सोनिया खातून (10) अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित पेड़ पर जामुन तोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक वह असंतुलित होकर नदी में गिर गई। नदी में पानी अधिक होने से वह डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में क्राइम इंस्पेक्टर राजेश प्रताप यादव ने बताया कि मृतका के दादा मोहम्मद कादिर की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।