बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बभनी मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को सुबह करीब नौ बजे अनियंत्रित मैजिक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। घायल को पहले जिला अस्पताल फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी रामनरायन (42) पुत्र लुद्दीराम सुबह अपने घर से बाइक से आ रहे थे। रास्ते में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान बभनी से आसनडीह की तरफ जा रही मैजिक ने बाइक सवार को धक्का मार दी। घटना में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए। जहां गंभीर होने की वजह से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मैजिक को अपने हिरासत में ले लिया है। घरवालों के मुताबिक रामनरायन की हालत बिगड़ती देख जिला अस्पताल से डाक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।