फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र और बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के औराही गांव में शुक्रवार को बाइक और कार की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गोपला गांव निवासी महरजिया (48) उनके पुत्र दिनेश सिंह (24) और पुत्री चंद्रावती (29) एक बाइक पर सवार होकर रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला अस्पताल उपचार के लिए आए थे। दवा लेकर वे दोपहर मेंं अपने गांव के लिए वापस लौट रहे थे। शुक्रवार की दोपहर जब वे भगवास- औराही तक पहुंचे थे कि विपरित दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चला रहे दिनेश के साथ ही उसके पिता और बहन गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें