फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। करमा पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम एक लाख तीस हजार रुपये की हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के पुरखास और इसके आस-पास के गांवों में लंबे समय से गांजा, कच्ची शराब और हेरोइन की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पुरखास गांव निवासी नीरज पटेल को बृहस्पतिवार की देर शाम उसके पुरानी दुकान से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद की। जिसकी कीमत एक लाख तीस हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें