फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खलियारी। रायपुर थाना क्षेत्र के करही गांव के समीप राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मांची थाना क्षेत्र के ढोसरा गांव निवासी मिथिलेश खरवार (25) पुत्र हीरालाल बृहस्पतिवार को अपने रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार को सुबह पांच बजे खलियारी जा रहे थे। खलियारी से करीब एक किलोमीटर पहले करही मेन रोड के पास बिहार जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया और फरार हो गया। उधर, घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार मिथिलेश को आस-पास के लोग पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची रायपुर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रायपुर थाने ले आई। मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई। जैसे ही सूचना मिली घरवालों में कोहराम मच गया। इस संबंध में रायपुर थाना प्रभारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के नाम से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें