शक्तिनगर। अनपरा के रेहटा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।घटना रविवार की रात 12 बजे के करीब हुई।
बताया जा रहा है कि अनपरा के रेहटा मोड़ निवासी अरूण चौबे (35) अपने साथी रामलला निवासी नवजीवन विहार विंध्यनगर , सिंगरौली (मप्र) के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। इस घटना में अरुण की मौके पर मौत हो गई। रेनूसागर चौकी प्रभारी वंश नारायण राय ने बताया कि इस मामले में मृतक युवक के बहनोई सर्वेश कुमार झा निवासी क्वार्टर नंबर 480, अनपरा कॉलोनी की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया गया है। हादसे का वजह बने ट्रेलर को पकड़ लिया गया है।