फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बढ़ौली चौराहा के पास रविवार की शाम फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार की मौत हो गई। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर निर्मित फ्लाईओवर से करीब तीस फीट नीचे गिरने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी जगह पर जनवरी में भी एक बाइक सवार फ्लाईओवर से नीचे गिर गया था। पूर्व में भी दो युवकाें ने जान गंवाई थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के पलिया मोकरम गांव निवासी दिनेश (26) पुत्र रामआसरे रविवार की शाम बाइक से फ्लाईओवर से होते हुए उरमौरा की ओर जा रहा था। बढ़ौली चौराहे के पास तीव्र मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। बाइक समेत युवक के सर्विस लेन पर गिरते ही लोग सन्न रह गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनाें में कोहराम मच गया है। रोते-बिलखते वह जिला अस्पताल पहुंचे। दिनेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। करीब साढ़े चार साल पहले उसकी उर्मिला से शादी हुई थी। उसे एक बेटी है। वह राबर्ट्सगंज कचहरी में एक अधिवक्ता के सहयोगी के रूप में काम करता था। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर से गिरने के कारण युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर नगर के मध्य निर्मित फ्लाईओवर राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। इसकी डिजाइन को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। फ्लाईओवर पर सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया गया है। चंडी तिराहा से उरमौरा तक करीब ढाई किमी लंबे फ्लाईओवर पर चार तीव्र घुमावदार मोड़ हैं। ट्रकों से गिरने वाले बालू व गिट्टी के कारण बाइक सवार के अक्सर फिसलने का डर रहता है। पूर्व में यहां कई हादसे हो चुके हैं। इसी साल जनवरी में एक युवक बढ़ौली चौराहे के पास ही एक युवक बाइक समेत फ्लाईओवर से नीचे गिर गया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इसके पूर्व वर्ष 2021 में भी इसी स्थान पर फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई थी।
जाली लगाने की लगातार उठती रही है मांग
वर्ष 2017 में निर्मित फ्लाईओवर के किनारों पर जाली लगाने की मांग अरसे से उठ रही है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से व्यापार मंडल समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग लगातार जाली व लाइट की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इससे बेपरवाह बने हुए हैं। उनकी अनदेखी के चलते हादसे में लोगों की जान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें