ओबरा। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निर्धारित समय से एक वर्ष पूर्व निर्मित रेणुका नदी पर बनाए गए पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल पर बनाए गए सड़क कि गुणवत्ता को देख मंत्री ने नाराजगी प्रकट करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि पुल का उद्घाटन अगस्त में कराया जाएगा। बताया कि पुल निर्माण का लक्ष्य जून 2024 रखा गया था। एक वर्ष पहले ही पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण कार्य कर रही संस्था के इंजीनियरों की देख रेख में कड़ी मेहनत कर लक्ष्य से तय समय से पहले ही पुल निर्माण कार्य पूरा करने में अहम योगदान रहा। बताया कि यह पुल आदिवासी क्षेत्र के लिए एक वरदान साबित होगा । पुल बन जाने से रेणुका पार के दुरूह क्षेत्रों तक पहुंचना जहां अब आसान हो जाएगा। इस पुल का निर्माण 73 करोड़ 25 लाख 43 हजार की लागत से कराया गया है। पुल की कुल लंबाई लगभग 486.20 मीटर है। वही चौड़ाई लगभग 15.614 मीटर है। ओबरा की ऐश डैम की पाइप लाइन भी इसी पुल के दोनों किनारे से होकर चकाडी गांव में बने ऐस डैम तक ले जाई जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुल की चौड़ाई रखी गयी है। ऐश की पाइप लाइन के लिए कुल 6.70 मीटर जगह दिया गया है। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता, सतीश पाण्डेय, सुनील सिंह, उमेश सिंह, महामंत्री पवन मिश्रा व मनीष आदि मौजूद रहे।