फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत अगोरी किला के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन सवार फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के सिंदूरिया गांव निवासी तौलन यादव (50) मंगलवार की शाम अपनी बहन के घर चौरा बिजौरा गया था। वहां दो मई को भांजी की शादी है। शादी की तैयारियों पर चर्चा के बाद देर रात करीब 10 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। अगोरी किला के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जुगैल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें