फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थानान्तर्गत रेनुकूट-बीजपुर मार्ग पर पौतीपाथर में बृहस्पतिवार को देर रात ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह गोंड (20) पुत्र रामदेव निवासी बीजपुर पुनर्वास के घर पर काम चल रहा था।काम समाप्त होने पर अर्जुन अपने मिस्त्री को उसके घर बाइक से लीलाडेवा गांव छोड़ने गए थे। मिस्त्री को उसके घर छोड़कर वह अपने घर वापस आ रहे थे। रास्ते में पौतीपाथर में आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्जुन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें