फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभ्भाकांड: पट्टेधारकों की जमीन कब्जा करने वाले पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के सपही गांव में उभ्भाकांड केप्रभावित कुछ लोगों के पट्टे की जमीन पर कब्जा करने वाले खिलाफ पुलि ने केस दर्ज कर कर लिया है। बृहस्पतिवार की रात लेखपाल सूर्यबली की तहरीर पर अनूप के खिलाफ कार्रवाई हुई। अतिक्रमणकारी से पट्टे की जमीन मुक्त कराते हुए पट्टेधारकों की सुपुर्द कर दिया गया। उधर शुक्रवार को भी फोर्स उभ्भा और सपही में भ्रमण करती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपही में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम जैनेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र, तहसीलदार विकास पांडेय, सीओ राम आशीष यादव की मौजूदगी में क्षेत्रीय कानूनगो, लेखपाल समेत अन्य कर्मियों ने उभ्भाकांड में मृत लोगों के आश्रितों और घायलों को पट्टे पर दी गई जमीनों की नापी की गई। इस दौरान पता चला कि एक व्यक्ति ने दो पट्टेधारकों के जमीन में जोतकोड़ किया है। एडीएम ने अवैध कब्जा करने वाले से जमीन को खाली कराते हुए पट्टेधारकों को काबिज होने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को अवैध कब्जा करने वाले खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि मूर्तियां क्षेत्र के लेखपाल सूर्यबली की ओर से मिली तहरीर में लिखा है कि सपही गांव में आदिवासियों को सरकार द्वारा पट्टे पर जमीन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें