घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कड़िया गांव में शनिवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
क्षेत्र के लीलवाही गांव निवासी सूरज उर्फ कल्लू (18) के बड़े पिता फुलवारी क्षेत्र में रहते हैं। सूरज अपने चचेरे भाई को छोड़ने फुलवारी गया था। वहां से लौटते समय कड़िया मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसे गंभीर चोट आई।
ग्रामीणों की मदद से घोरावल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक सूरज के सिर में गंभीर चोट आई है।