फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, सास की हालत गंभीर

विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
केकराही। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत हिंदुआरी पुलिस चौकी क्षेत्र के देवरा राजा स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार की दोपहर बाद अनियंत्रित ट्रेलर बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे सोनू चौहान (28) की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी सास संगीता (50) वहीं बाइक चपटी हालत में पहुंच गई। सास को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवदत्तपुर निवासी सोनू चौहान (28) अपनी सास नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर बहोलिया निवासी संगीता (50) को बाइक से लेकर किसी काम से करमा की तरफ गया हुआ था। वहां से करीब तीन बजे हिंदुआरी की तरफ वापस हो रहा था। देवरा राजा स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा था, तभी रॉबर्ट्सगंज की तरफ से जा रहा ट्रेलर उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। इसके चलते जहां सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर चक्का चढ़ने से वह चपटी हालत में पहुंच गई। संयोग ही था कि टक्कर लगने के बाद संगीता छिटककर दूसरी तरफ जा गिरी नहीं तो उसकी भी मौके पर ही मौत हो सकती थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें