फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फाग प्रतियोगिता में कलाकारों ने गीतों से लोगों का मन मोहा

विज्ञापन
प्रतियोगिता में फाग गीत प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। कस्बे के श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में सोमवार को श्रीजय बजरंग अखाड़ा समिति और रामलीला कमेटी के संयोजन में 13वीं फाग प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से हुआ।
विज्ञापन

शुभारंभ दोपहर करीब 12 बजे ढोलक और हारमोनियम की मंगल ध्वनि के बीच रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, सचिव सुरेंद्र गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने पूजन के साथ किया।
इसके बाद आसपास के गांवों से आई विभिन्न मंडलियों के कलाकारों ने चैता की धुन पर मां वीणावादिनी की आराधना की। पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जो देर शाम तक चलती रहीं। दुद्धी, बरखोहरा और खजुरी समेत कई गांवों से आई मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को होली के रंग में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागी टीमों के सदस्यों को सम्मानित किया गया, जबकि उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली टीमों को विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर कल्याण मिश्रा, संदीप गुप्ता, रामजनम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें