फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के पतगड़ी नाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में रामजतन गोड़ (40) और उसकी पत्नी संजू देवी (35) के शव का पोस्टमार्टम हुआ। उधर घटना की खबर पाते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के गिधिया गांव निवासी रामजतन गोड़ (40) पुत्र मोहन गोड़ अपनी पत्नी संजू देवी (35) को लेकर मोटर साइकिल से गुरुमुरा में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। रात करीब दस बजे बाइक सवार दंपती चोपन थाना क्षेत्र के पतगड़ी पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार बाइक में टक्कर मारते हुए चोपन की ओर निकल गया। हादसे में बाइक सवार दंपती खून से लथपथ होकर मदद की गुहार लगाने लगे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 नंबर पर एंबुलेंस को दी। पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवाया। उपचार के दौरान संजू की मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल रामजतन गोड़ का घंटों इलाज होने के बाद भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की भोर में घरवाले घायल को ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृत दंपती के परिवार वालों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिला अस्पताल में दोपहर बाद शवों का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें