फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक जुलूस निकाल गोरक्षा का संकल्प

Sun, 31 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
विज्ञापन
विज्ञापन
जन कल्याण सेवा समिति के बैनर तले काफी संख्या में लोगों ने रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता केसी जैन और बीएमएस के संयुक्त मंत्री बाबा चंद्रमोहन की मौजूदगी में रेणुसागर स्थित शिव मंदिर परिसर में सभा कर गोरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन



केंद्र एवं प्रदेश सरकार से गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने, गौ हत्या पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग की और गो हत्यारों के लिए फांसी की सजा तय किए जाने की भी मांग की। संजीदगी न दिखाए जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।  


इससे पूर्व रेणुसागर शिव मंदिर से गोरक्षा का संकल्प लेकर बाइक जुलूस निकाला गया। हिंदू युवा वाहिनी के जयप्रकाश मिश्रा आदि ने इस दौरान आकर्षक झांकी सजाई। जुलूस रेणुसागर से होकर अनपरा बाजार, अनपरा कालोनी, काशी मोड़, औड़ी मोड़, झूलन ट्राली, ककरी, कोलगेट होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंचा, जहां सभा कर गोरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की हुंकार भरी गई। केसी जैन ने सिंगरौली स्थित वीरकोनी गोशाला के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वहां गो संरक्षक को लेकर सतत अभियान जारी है। जहां से गो संरक्षण के लिए जरूरी सहायता ली जा सकती है। विकास गोयल, सुमित मित्तल, राजेश गुप्ता, अभिषेक विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह,  नितेश सिंह चौहान,मुन्ना गोस्वामी, शैलेंद्र यादव, श्रीकांत यादव, मनीष सिंह, रमाशंकर आदि का कहना था कि गौ माता समान है,


इसलिए सभी को इसकी रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर सूरज, उमेश शर्मा, राजा, लोलारक, अमित यादव, शैलेंद्र मोदी, मुन्ना, उमेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें