फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बरात में जा रहे युवकों की बाइक खड़े ट्रैक्टर- ट्रॉली में भिड़ी, एक की मौत, साथी गंभीर

Thu, 26 Feb 2026 05:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक हादसे में शख्स की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कस्तूरबा विद्यालय के पास हुई। बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे घुस गए। जिससे एक की मौत हुई।  
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव में बुधवार की देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली में टकराने से बाइक सवार रघुबर (30) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी रहीम (24) गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। दोनों युवक बरात में शामिल होने जा रहे थे। ट्रॉली पर शटरिंग का सामान लदा था। अंधेरे में ट्रॉली नजर न आने से हादसा हुआ।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव निवासी रघुबर (30) गांव के ही रहीम (24) के साथ बुधवार की रात बाइक से गांव की ही एक बरात में शामिल होने शाहगंज थाना क्षेत्र के मराची गांव जा रहे थे। रात्रि करीब 10 बजे रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर मुंगेहरी गांव में कस्तूरबा विद्यालय के पास बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे घुस गए। 

ट्रैक्टर ट्रॉली शटरिंग का सामान लाद कर खड़ा था। इस हादसे में रघुबर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से रहीम को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय ने घोरावल सीएचसी में जाकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि रघुबर तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसका विवाह रामगढ़ क्षेत्र के गुरौटी गांव में दो साल पहले हुआ था। उसकी पत्नी गर्भवती है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें