फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, पोस्टमास्टर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में मिर्जापुर-घोरावल मार्ग पर बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक पोस्टमास्टर था। दोनों मिर्जापुर के दीपनगर से घोरावल आ रहे थे। राइस मिल के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

घोरावल क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी धनवंती प्रसाद उर्फ राकेश पांडेय (42) शाहगंज डाकघर से राजपुर शाखा के पोस्टमास्टर (बीपीएम) थे। वह बुधवार को किसी काम से मिर्जापुर गए थे। रात में अपने परिचित मिर्जापुर के दीपनगर निवासी मोहित सोनी (25) के साथ घोरावल लौट रहे थे। धुरकरी गांव में राइस मिल के सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक पीछे से उनकी बाइक टकरा गई।
इससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को घोरावल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर देर रात दोनों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि पोस्टमार्टर धनवंती प्रसाद क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें