फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर पुलिया से टकराई बाइक, किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक प्रमोद कुमार पांडेय की (फाइल फोटो) - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के जमगाई गांव के पास शनिवार की रात बेकाबू बाइक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक किसान प्रमोद कुमार पांडेय (32) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा एक युवक घायल हो गया। दोनों युवक हवाई जहाज का टिकट बुक कराकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धनावल गांव के कुछ युवक चेन्नई, मुंबई एवं अन्य प्रदेशों में जाकर फैक्ट्रियों में काम करते हैं। इनमें से कुछ युवकों को रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में जाना था। हवाई जहाज का टिकट बुक कराने के अलावा कुछ अन्य कार्यों के लिए धनावल गांव निवासी प्रमोद कुमार पांडेय (32) शनिवार को गांव के ही दीपक कुमार (20) के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज गया था। शनिवार की रात करीब 9 बजे दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। दोनों जमगाई गांव के पास मोड़ पर पहुंचे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में प्रमोद की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा दीपक घायल हो गया। दीपक ने हादसे की सूचना ग्राम प्रधान अरविंद कुमार को दी। ग्राम प्रधान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंची। एंबुलेंस से दोनों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक रमेश पेशे से किसान था। पांच साल पहले उसकी शादी पास के ही दुबखिली गांव में हुई थी। प्रमोद का चार साल का एक पुत्र और सात माह की एक पुत्री है। उधर, प्रमोद की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हेलमेट लगाए होता तो बच जाती जान
घोरावल। हादसे का शिकार हुआ प्रमोद कुमार पांडेय (32) हेलमेट नहीं लगाया था। बाइक पर पीछे बैठे दीपक कुमार ने बताया कि राबर्ट्सगंज से शाहगंज बाजार तक प्रमोद ने हेलमेट लगाया था। शाहगंज के बाद प्रमोद ने हेलमेट उतारकर उसे थमा दिया। इसके बाद जमगाई गांव में एक मोड़ पर बाइक पुलिया से टकरा गई, जिसमें प्रमोद के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रमोद हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें