Sonbhadra News: हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने बच्ची और दंपती को सबसे पहले अस्पताल भेजा। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के करसोता गांव में शुक्रवार को सड़क किनारे ट्रक में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक के दीदी-जीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पांच माह की मासूम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
करसोता गांव निवासी विशाल कोल (18) पुत्र बलिराम अपनी दीदी वंदना (23) और जीजा मुर्तिया गांव निवासी सतेंद्र (25) पुत्र रामशरण कोल को लेकर बाइक से शुक्रवार की भोर में घोरावल की ओर जा रहा था। उसकी पांच माह की भांजी मुनिया मां की गोद में थी।
खुटहां बायपास के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे विशाल कोल की मौत हो गई। वहीं सत्येंद्र और वंदना गंभीर रूप से घायल हो गए। मां की गोद में बैठी मासूम मुनिया पूरी तरह सुरक्षित है।