फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक पुलिया से टकराई, युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव के पास मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो युवक पुलिया से टकराकर गहरे माइनर में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान अंशू (19) पुत्र शंकर, निवासी पापी थाना करमा के रूप में हुई है।
वहीं गंभीर रूप से घायल युवक अनिल (18) पुत्र अशोक, निवासी बाहरीका का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रिश्तेदारी में बहोरिका जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में इमलीपुर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और दोनों नीचे माइनर में गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें