फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नवरात्र मेले में बड़े वाहनों को नगर में प्रवेश की अनुमति नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र मेला को देखते हुए सदर कोतवाली और यातायात पुलिस ने नवरात्र मेले की समाप्ति तक नगर में बड़े चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

राॅबर्ट्सगंज नगर में जगह-जगह पंडाल सज गए हैं। ऐसे में नगर में जाम की स्थिति बन रही है। इस बार शासन के निर्देश पर पुलिस की ओर से पंडालों के स्थानों में थोड़ा बदलाव किया गया है, ताकि जाम जैसी स्थिति न बने। इसके तहत सोमवार को नगर के चार प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाई गई। बढ़ौली चौक से चार पहिया वाहन नगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। विशेष परिस्थिति में पुलिस मामले की गंभीरता से लेकर निर्णय लेगी। शीतला माता मंदिर से पूर्व में भी बैरिकेडिंग की गई है, जिससे चंडी होटल क्षेत्र से आने वाले वाहनों को रोका जा सकेगा। धर्मशाला चौक और महिला थाना के पास भी बैरिकेडिंग होगी। नियमों का पालन कराने के लिए प्रमुख प्वाइंट पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। व्यापारियों की सुविधा के लिए भी प्रबंध किए जाएंगे। इस प्रतिबंध से आवश्यक सेवा एंबुलेंस, पुलिस, अग्निशमन, हल्के वाहन मुक्त होंगे। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार सड़क को बाधित करने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी होगी। पंडालों के पास सादे ड्रेस में पुलिस कर्मी तैनात होंगे। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें