फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग की दुर्दशा पर बिफरे, लगाया जाम

Tue, 03 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के कोटा के ग्रामीणों ने मंगलवार को तेलगुड़वा-कोन संपर्क मार्ग की दुर्दशा को लेकर चक्काजाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जमकर नारेबाजी की। कई थानों की पुलिस पहुंची लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। करीब छह घंटे बाद राबर्ट्सगंज एसडीएम हर्षदेव पांडेय पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
विज्ञापन



सड़क की दुर्दशा से आहत लोगों का कहना है कि खस्ताहाल सड़क पर फैला कीचड़ परेशानी का सबब बन गया है। स्कूली बच्चे भी प्रतिदिन इस समस्या से दो चार होते हैं। इस मार्ग पर सड़क की जगह कीचड़ और बडे.बडे गड्ढे ही नजर आते हैं।


उबड़-खाबड सड़क पर हिचकोले खाते भारी वाहन और बसों के आगमन के कारण लोगों को दुर्घटना का भय बना रहता है। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल समय में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने और ओवर लोड बालू लदे गाड़ियों को धीमी गति से चलाने की हिदायत देने की मांग की।
विज्ञापन



सूचना पर चोपन थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या, कोन थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह और चोपन एसआई कन्हैया लाल, फूलचंद यादव मय हमराहियों के साथ पंहुचकर समझाने के प्रयास मे जूटे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी और खनन अधिकारी तथा खनन कर्ता मौके पर नहीं आएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


लगभग जाम के छह घंटे बाद पहुंचे एसडीएम हर्षदेव पांडेय और पीडब्लूडी के सहायक अभियंता आरपी सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने त्वरित कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कृष्ण कुमार एडवोकेट, मुरारी नाथ कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार, राजू, रामविलास पनिका, लोकेश कुमार प्रजापति, संदीप कुमार भारती, बटेश्वर नाथ पनिका, कामेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें